बटियागढ़: धूरखेड़ा में बिजली तार टूटकर गिरा,करंट लगने से गाय की मौत,ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों पर लगाए आरोप
धूरखेड़ा गांव में बिजली तार टूटकर गिर गया,तार के करंट सम्पर्क में आने से एक गाय की मौत हो गई,ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिजली कर्मचारियों को दी बाबजूद सुधार कार्य नही हो सका।गांव के शंकर पटेल,रघुवर,टीकाराम पटेल का आरोप है कि यंहा की बिजली लाइन के तार टूटे और क्षतिग्रस्त पड़े हैं बिजली कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी सुधार कार्य नही हुआ और हादसे हो रहे है