कालपी: देवकली गांव में आबादी में दुबारा अवैध कब्जा करना अतिक्रमणकारी को पड़ा भारी, डीएम के आदेश पर चला बुलडोजर
Kalpi, Jalaun | Jun 2, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम देवकली में आबादी की जमीन पर दोबारा किए गए अवैध कब्जे को मंगलवार दोपहर 3 बजे प्रशासन ने हटवा दिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सोमवार को जेसीबी मशीन से कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराया, वही एक व्यक्ति ने आबादी की जमीन के रास्ते पर अतिक्रमण किया था।