गाज़ियाबाद: तिरुपति मंदिर पर गाजियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- 'वहां नहीं जाना चाहिए, जिनकी आस्था मंदिर में नहीं'
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के अध्यक्ष राजगोपाल नायडू की नियुक्ति के बाद सामने आए बयान को लेकर शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गाजियाबाद में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि "तिरुपति बालाजी हमारी आस्था का केंद्र, आधार और विषय है। मैं यही कहूंगा कि तिरुपति में उन लोगों को नहीं जाना चाहिए, जिनकी आस्था भगवान में नहीं है।