बक्सर: बक्सर गोलंबर पर कार का कहर: 200 फीट तक घसीटा, 2 बाइक सवार गंभीर, 2 आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 8, 2026 बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु से यूपी की तरफ से बिहार में तेज रफ्तार से घुसी एक अनियंत्रित कार ने मंगलवार रात्रि 9 बजे के करीब बक्सर गोलंबर पर तांडव मचा दिया। पुलिस चौकी के पास यू-टर्न पर हुई इस दुर्घटना में 2 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनके पास के निजी अस्पताल में इलाज को लेकर भर्ती कराया गया। घायल सरीमपुर निवासी समीम खान और सरफराज खान बताया गया है।