युवा शक्ति से सेवा और राष्ट्र निर्माण की नई दिशा। 🇮🇳
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) सलाहकार समिति की समीक्षा एवं भावी कार्ययोजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में रासेयो की गतिविधियों को विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा सिंहस्थ 2028 के लिए स्वयंसेवकों को सेवा कार्य, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं जनजागरूकता अभियानों हेतु तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने युवा शक्ति को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया।
#Simhasth2028 #NSS #YouthPower #RashtraNirman #Ujjain #NationalServiceScheme
59 views | Umaria, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026