☑️खुशियों की दास्तां
☑️प्रभु दयाल को मिला जन कल्याण संबल 2.0 का सहारा
☑️ पठारीखुर्द विकासखंड करकेली निवासी प्रभु दयाल के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 मुश्किल समय में सहारा बनकर सामने आई। प्रभु दयाल ने बताया कि वर्ष 2024 में उनके पिता बसंत लाल का निधन हो गया था। परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय था। पिता के निधन के बाद परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे समय में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 के माध्यम से मिली 2लाख रूपये की अनुग्रह सहायता ने परिवार को संबल प्रदान किया। शासन की इस योजना से प्राप्त आर्थिक मदद ने उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
प्रभु दयाल ने बताया कि सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं वास्तव में लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संबल योजना के माध्यम से उन्हें औ�
Umaria, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026