गंगरार: गंगरार की डीएसपी शिवन्या सिंह को तत्काल जयपुर मुख्यालय बुलाया गया
राजस्थान पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में गंगरार डीएसपी शिवन्या सिंह को एपीओ कर पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है। आदेश में बारां के शाहबाद डीएसपी रिछपाल 308 मीणा का नाम भी शामिल है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापन से मुक्त करते हुए जयपुर पुलिस मुख्यालय में उपस्थित आने के आदेश दिए हैं।