लातेहार: मादक पदार्थों पर सख्ती, अवैध खेती रोकने के निर्देश जारी
लातेहार में शनिवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अफीम और गांजा की अवैध खेती, तस्करी एवं नशे के कारोबार पर रोकथाम को लेकर समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खेती चिन्हित कर विनष्टीकरण तथा संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।