Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
pushpendra050992
गोपालगंज.गजब का कारनामा..गैस सिलेंडर मे निकलना था गैस.लेकिन निकलने लगा शराब..उत्पाद पुलिस नें कर दिया कांड
Deoria, Deoria
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
कड़ी सुरक्षा के बीच देवरिया में एमएलसी चुनाव शुरू 4278 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग #MLCElection #deoria #deoriaofficial #facebookreelsviral
Deoria, Deoria | Oct 23, 2026
नालंदा में सिपाही अजीत की मौत का खुलासा, शराब माफिया पर फायरिंग का आरोप निकला गलत,महिला SI समेत 5 गिरफ्तार। बिहार के नालंदा जिले में उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार की गोली लगने से मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआत में इस घटना में शराब माफियाओं पर फायरिंग का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस जांच में विभागीय टीम की ही भूमिका सामने आई है। मामले में उत्पाद विभाग की सब-इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी, दो होमगार्ड जवान, पटना से आए एक सिपाही और निजी वाहन के चालक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नालंदा के आरक्षी अधीक्षक हृदय कांत के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को पटना उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने नालंदा आई थी। टीम में सिपाही अजीत कुमार और सिपाही अमित कुमार शामिल थे। अभियान में सहयोग के लिए राजगीर उत्पाद विभाग की सब-इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी को भी अपनी टीम के साथ बुलाया गया था। छापेमारी के दौरान पावापुरी थाना क्षेत्र में शराब से लदे एक पिकअप वैन का पीछा किया जा रहा था। इसी बीच एक काली स्कॉर्पियो भी टीम की गाड़ी का पीछा करने लगी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान पुष्पा कुमारी के निर्देश पर होमगार्ड जवानों ने अपने साथी की राइफल से तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सिपाही अजीत कुमार को लग गई। घायल अजीत को पहले पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नालंदा पुलिस ने 15 अक्टूबर को एसआईटी का गठन किया। जांच में पता चला कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई थी। आरोप है कि घटना में इस्तेमाल निजी वाहन को पटना ले जाया गया और शुरुआती तौर पर शराब माफियाओं पर फायरिंग का झूठा आरोप लगाया गया। एसपी हृदय कांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम पहलू सामने आए हैं, हालांकि कुछ बिंदुओं पर जांच अभी जारी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि छापेमारी दल की कार्यप्रणाली क्या थी, फायरिंग के बाद सूचना क्यों छिपाई गई और क्या साक्ष्य मिटाने की कोशिश हुई। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Deoria, Deoria | Oct 23, 2026
ट्रक पलटा तो शराब की मच गई लूट विदेशी शराब से लदा एक ट्रक बिहार के अररिया में हादसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए. ट्रक में शराब लदी होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कार्टून भर-भरकर शराब ले जाने लगे.
Deoria, Deoria | Oct 23, 2026
वाराणसी में 20 रुपये की प्लेट बताकर बिहार से परीक्षा देने गये छात्र से वसूले 120 रुपये, पुलिस ने सिखाया सबक
Deoria, Deoria | Oct 22, 2026
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या OTP साझा करने से बचें।#Nalanda #Katrisarai #CyberCrime #BiharPolice #BreakingNews
Deoria, Deoria | Oct 22, 2026
देवरिया में एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, मतपेटिकाओं के साथ मतदान पार्टियां रवाना देवरिया। जनपद में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मतपेटिकाओं के साथ मतदान पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। जिले के सभी 16 विकासखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारियों के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जिसमें कुल 4,278 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतपेटिकाएं गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम में जमा होंगी। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। #MLCElection
Deoria, Deoria | Oct 22, 2026
देवरिया में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर मकान में छापा, तीन युवक और युवतियां मिलीं देवरिया जनपद की भुजौली कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। रिहायशी इलाके में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची। इस दौरान मकान से तीन युवक और तीन युवतियां, यानी तीन जोड़े मिले। मौके पर सदर तहसीलदार अलका सिंह भी पहुंचीं। पुलिस तीनों जोड़ों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। वहीं, संबंधित मकान में ताला लगा दिया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #deoria #UttarPradesh #DeoriaPolice
Deoria, Deoria | Oct 22, 2026
आज़म थे , हैं , रहेंगे .. Akhilesh Yadav
Deoria, Deoria | Oct 22, 2026