देवरिया में एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, मतपेटिकाओं के साथ मतदान पार्टियां रवाना
देवरिया। जनपद में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मतपेटिकाओं के साथ मतदान पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। जिले के सभी 16 विकासखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारियों के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जिसमें कुल 4,278 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतपेटिकाएं गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम में जमा होंगी। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
#MLCElection
Deoria, Deoria | Oct 22, 2026