जमुई: गुरमाहा और चोरमारा नक्सल प्रभावित गांव में 25 साल बाद पहली बार हुआ आशा कार्यकर्ता का चयन, गांव में छाई खुशियां
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 गुरमाहा और चोरमारा गांव में करीब 25 वर्षों बाद आशा कार्यकर्ता का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। वर्ष 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत के बावजूद इन गांवों में अब तक आशा कार्यकर्ता का चयन नहीं हो पाया था। यह उपलब्धि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। उक्त जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे हुई है।