घाघरा: नवडीहा में दो युवकों की मौत के विरोध में घाघरा पुराने पेट्रोल पंप के पास 3 घंटे सड़क जाम, 3 बजे यातायात बहाल
Ghaghra, Gumla | Oct 14, 2026 नवडीहा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के विरोध में बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घाघरा पुराने पेट्रोल पंप के समीप सड़क जाम कर दिया। दिन के 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले जाम के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।