हुज़ूर: निशातपुरा के कमल नगर में ऑटो से मांस मिलने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jul 17, 2026 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार तड़के बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा एक ऑटो पकड़ा। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने करीब तीन बजे घेराबंदी की। ऑटोड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो और उसमें रखा मांस जब्त कर गोकशी का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|