सिराथू: कमालपुर टिकरी में एक घर के बाहर लगे नल से टपक रहे पानी को लेकर हुआ विवाद, थाने में की गई शिकायत
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर टिकरी गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र ने हर घर नल योजना के तहत सरकारी नल का कनेक्शन लिया है, उनके घर के बाहर ही नल लगा है।शनिवार दोपहर उनका पड़ोसी वहां से गुजर रहा था और नल से पानी टपक रहा था।जिसे लेकर गाली गलौज करने लगा पत्नी सीमा देवी ने टोका तो उनके साथ मारपीट किया और धमकी दी।पति पत्नी दोनों थाने पहुंचे और शिकायती पत्र दिया।