अशोक नगर: जेल के पीछे की बस्ती में पत्नी से पीड़ित पति 33 KV हाईटेंशन के खम्भे पर चढ़ा पुलिस ने समझाइश देकर उतारा
अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेल के पीछे की बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 35 वर्षीय युवक पारिवारिक कलह से तंग आकर 33 KV हाई वोल्टेज बिजली लाइन के करीब 60 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ गया। युवक खंभे पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए युवक की जान बचाई।