हसपुरा: छठी अहरा तालाब में छठ व्रतियों ने उदयमान सूर्य को अर्पित किया, छठी अहरा परिसर छठ गीत से गुंजायमान हुआ
हसपुरा बाजार के पौराणिक व ऐतिहासिक स्थल छठी अहरा तालाब में चैत की छठ व्रत को लेकर बुधवार की सुबह उदयमान सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्ध अर्पित किया।इस दौरान छठी अहरा परिसर छठ गीत से गुंजायमान हो गया। उदयमान सूर्य को अर्पित करते हुए छठ व्रतियों ने चार दिवसीय व्रत समाप्त कर दिया।