कैसरगंज: सीएचसी में बीआरटी बैठक संपन्न, टीकाकरण से इन्कार करने वाले परिवारों को जागरूक करेगी ब्लाक रैपिड रिस्पॉन्स टीम
कैसरगंज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यूनिसेफ के सहयोग से टीकाकरण से इनकार परिवारों में बीआरटी (ब्लॉक रैपिड रिस्पॉन्स टीम) की भूमिका विषय पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक प्रभावी संवाद के माध्यम से पहुँच बनाकर बच्चों का पू