भभुआ: देवरजी कला गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के घायल पहुंचे भभुआ थाना
Bhabua, Kaimur | Apr 4, 2026 देवरजी कला गांव में आपसी विवाद के दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष के घायल भभुआ थाना पहुंचे हैं। आज शनिवार को 2 बजे भभुआ थाना पर पहुंचे घायल थाना क्षेत्र के देवरजी कला गांव निवासी वीरेंद्र साह उनकी पत्नी जियनी देवी एवं उनकी पुत्री ज्योति देवी घायल बताई जाती है। घायल वीरेंद्र साह ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा मेरे दरवाजे पर मारपीट किया गया था।