बाबई: सिद्ध बाबा के पास नाले में हाथ बंधा हुआ मिला नर कंकाल, दो दिन में मिला दूसरा शव
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा बफर रेंज के जंगल में दो दिन में दूसरा शव मिला है। युवक के दोनों हाथ बंधे मिले, शव सिद्धबाबा के पास नाले किनारे मिला। करीब 25 दिन पुराना शव होने से सड़ चुका है, और वह कंकाल में तबदील होने लगा था। एसटीआर के परसापानी बीट में पहला और सिद्धबाबा के पास दूसरा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के दोनों हाथ बंधे मिलने से हत्या की आशंका है।