बाबई: माखननगर के 50 वर्षीय व्यक्ति की प्रयागराज कुंभ में भगदड़ के दौरान मौत, शव गृह ग्राम पहुंचा
प्रयागराज कुंभ मेले में हुई भगदड़ के दौरान माखननगर में सैलून की दुकान चलाने वाले 50 वर्षीय उमेश कुमार सराठे की मौत हो गई। उमेश अपने साथियों के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे, जहां भगदड़ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। मृतक के शव को प्रयागराज से एंबुलेंस में जबलपुर तक लाया गया। जबलपुर से ग्राम मरोड़ा तक शव को पिकअप वाहन से पहुंचा गया