बाबई: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा बफर के परसापानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा बफर रेंज के परसापानी क्षेत्र में बुधवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना लगते ही पुलिस और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव 5 - 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव किसका है और जंगल में कैसे पहुंचा इसकी जांच माखननगर पुलिस द्वारा की जा रही है। एसडीओपी संजू