Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

रुद्रप्रयाग: पूर्व केदारनाथ विधायक मनोज रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीन सदस्यीय वरिष्ठ कांग्रेस कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया

MORE NEWS

खराब एंबुलेंस में सड़क पर प्रसव झेलने वाली मीना देवी बनीं उप प्रधान, नगरासू से निर्विरोध निर्वाचित
रुद्रप्रयाग जिले के न्याय पंचायत मरोड़ा की ग्राम पंचायत नगरासू से मीना देवी पत्नी गुरुदेव सिंह नेगी उप प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व श्रीमती मीना देवी उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब प्रसव पीड़ा के दौरान खराब एंबुलेंस के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था। परिणामस्वरूप शिवानंदी से कुछ आगे सड़क किनारे ही उनका प्रसव हुआ था। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और एंबुलेंस व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे।

अब उसी मीना देवी का ग्राम पंचायत नगरासू से उप प्रधान पद पर निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया है कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए ग्राम पंचायत के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

खराब एंबुलेंस में सड़क पर प्रसव झेलने वाली मीना देवी बनीं उप प्रधान, नगरासू से निर्विरोध निर्वाचित रुद्रप्रयाग जिले के न्याय पंचायत मरोड़ा की ग्राम पंचायत नगरासू से मीना देवी पत्नी गुरुदेव सिंह नेगी उप प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व श्रीमती मीना देवी उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब प्रसव पीड़ा के दौरान खराब एंबुलेंस के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था। परिणामस्वरूप शिवानंदी से कुछ आगे सड़क किनारे ही उनका प्रसव हुआ था। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और एंबुलेंस व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। अब उसी मीना देवी का ग्राम पंचायत नगरासू से उप प्रधान पद पर निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया है कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए ग्राम पंचायत के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 15, 2026

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर- बन्दतोली संगम में नदी की तेज धारा में बहा 17 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग।

रुद्रप्रयाग के गौण्डार स्थित बन्दतोली संगम में नदी में बह गए कुनाल पाण्डेय (17 वर्ष), निवासी दरभंगा (बिहार) की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं। पहले दिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण अभियान प्रभावित रहा, जबकि दूसरे दिन पूरे दिन चले सघन सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोर का पता नहीं चल पाया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, सभी संबंधित एजेंसियां लगातार समन्वय के साथ नदी के संभावित क्षेत्रों में खोज अभियान चला रही हैं।

🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द किशोर का पता चले।
#Rudraprayag #Uttarakhand #SDRF #RescueOperation #BreakingNews #Bandtoli #Mandakini #DisasterManagement

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर- बन्दतोली संगम में नदी की तेज धारा में बहा 17 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग। रुद्रप्रयाग के गौण्डार स्थित बन्दतोली संगम में नदी में बह गए कुनाल पाण्डेय (17 वर्ष), निवासी दरभंगा (बिहार) की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं। पहले दिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण अभियान प्रभावित रहा, जबकि दूसरे दिन पूरे दिन चले सघन सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोर का पता नहीं चल पाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, सभी संबंधित एजेंसियां लगातार समन्वय के साथ नदी के संभावित क्षेत्रों में खोज अभियान चला रही हैं। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द किशोर का पता चले। #Rudraprayag #Uttarakhand #SDRF #RescueOperation #BreakingNews #Bandtoli #Mandakini #DisasterManagement

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 15, 2026

महा पंचायत को लेकर त्रिभुवन चौहान का संदेश,,

महा पंचायत को लेकर त्रिभुवन चौहान का संदेश,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 15, 2026

तुंगनाथ धाम में आपदा प्रबंधन पर आउटरीच प्रशिक्षण!!

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थानीय समुदाय को खोज-बचाव, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार का दिया गया प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग जनपद के आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र तुंगनाथ धाम में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा एक दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आपदा के प्रति जागरूक बनाना, उनकी तैयारी को सुदृढ़ करना तथा आपदा से निपटने की क्षमता विकसित करना रहा।

अतिवृष्टि, वज्रपात, भूस्खलन एवं शैलपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील तुंगनाथ क्षेत्र में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अकादमी के महानिदेशक बी.पी. पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. मंजू पाण्डेय एवं उनकी टीम के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, डॉ. विवेक राजपूत तथा एनटीएमसी, नैनीताल के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान खोज एवं बचाव, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा आपदा प्रबंधन की संस्थागत व्यवस्थाओं पर व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सामुदायिक सहभागिता, आपातकालीन सूचना तंत्र तथा स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, युवक एवं युवती मंगल दल के सदस्य, व्यापारी, स्थानीय पुरोहित तथा अन्य ग्रामीण शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम निदेशक डॉ. मंजू पाण्डेय तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय समुदाय की जागरूकता, तत्परता और सामूहिक सहभागिता से जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की संस्थागत व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों की भूमिका से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंडित अभिषेक मैठाणी एवं बाबा काली कमली धर्मशाला के प्रबंधक का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण तुंगनाथ धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा सामुदायिक क्षमता सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

तुंगनाथ धाम में आपदा प्रबंधन पर आउटरीच प्रशिक्षण!! उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थानीय समुदाय को खोज-बचाव, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार का दिया गया प्रशिक्षण रुद्रप्रयाग जनपद के आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र तुंगनाथ धाम में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा एक दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आपदा के प्रति जागरूक बनाना, उनकी तैयारी को सुदृढ़ करना तथा आपदा से निपटने की क्षमता विकसित करना रहा। अतिवृष्टि, वज्रपात, भूस्खलन एवं शैलपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील तुंगनाथ क्षेत्र में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अकादमी के महानिदेशक बी.पी. पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. मंजू पाण्डेय एवं उनकी टीम के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, डॉ. विवेक राजपूत तथा एनटीएमसी, नैनीताल के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान खोज एवं बचाव, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा आपदा प्रबंधन की संस्थागत व्यवस्थाओं पर व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सामुदायिक सहभागिता, आपातकालीन सूचना तंत्र तथा स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, युवक एवं युवती मंगल दल के सदस्य, व्यापारी, स्थानीय पुरोहित तथा अन्य ग्रामीण शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम निदेशक डॉ. मंजू पाण्डेय तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय समुदाय की जागरूकता, तत्परता और सामूहिक सहभागिता से जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की संस्थागत व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों की भूमिका से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंडित अभिषेक मैठाणी एवं बाबा काली कमली धर्मशाला के प्रबंधक का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण तुंगनाथ धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा सामुदायिक क्षमता सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 15, 2026

श्री केदारनाथ धाम से आज बुधवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए हर हर महादेव जय श्री केदार🌹👏🌹

श्री केदारनाथ धाम से आज बुधवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए हर हर महादेव जय श्री केदार🌹👏🌹

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 15, 2026