बांसवाड़ा: नवागांव में मारपीट के मामले में 13 लोग नामजद, घायल बुजुर्ग को उदयपुर रेफर किया गया, सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाने नवागांव मे मारपीट और जानलेवा हमला मे एक बुजुर्ग को गंभीर हालत मे उदयपुर रेफर करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी लोकेंद्र सिंह पिता छतरसिंह निवासी नवागांव ने सदर थाने मे रिपोर्ट देकर उसके पिताजी छातरसिंह को गांव के मोतीसिंह, रामसिंह प्रेमसिंह ,सहित 13 जनों ने पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।