बरेली: बरेली में ज्योतिषी के जाल में फंसी युवती, घर से निकलवाए 15 लाख के जेवर और 1.10 लाख नकद, मां ने दो पर कराया मुकदमा
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में ज्योतिषी की बातों में आकर एक युवती द्वारा घर में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 1.10 लाख रुपये नकद दो लोगों को देने का मामला सामने आया है। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। ट्यूलिप ग्रैंड निवासी किरन गौतम ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अनुष्का की फोन पर सुनैना नाम की ज्योतिषी से बातचीत होती थी। आरोप है कि सुनैना और स