बेतिया: मेडिकल छात्रों की गुंडागर्दी: कैंसर मरीज से मिलने जा रहे युवक पर जानलेवा हमला
बेतिया शहर से शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। यह वारदात 25 जुलाई, शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक कैंसर मरीज से मिलने के लिए बेतिया जीएमसीएच (सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल) जा रहा था।