बेतिया: पश्चिम चंपारण में 60 एएनएम का स्थानांतरण स्वीकृत, खाली स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगी मजबूती
बेतिया से खबर है जहां आज 25जुलाई शुक्रवार करीब 5बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 60 एएनएम की तैनाती को मंजूरी मिल गई है। सिविल सर्जन द्वारा 30 जून को किए गए स्थानांतरण आदेश को निदेशक प्रमुख डॉ. विनोद कुमार सिंह ने 24 जुलाई को स्वीकृति दे दी।