बेतिया: अल्पायु साधकों ने योग से मोहा मन, अस्मिता योगासन सिटी लीग 2025-26 का शुभारंभ
बेतिया से खबर है जहां आज 26जुलाई शनिवार करीब 11बजे पश्चिमी चंपारण योगासन खेल संघ के तत्वावधान में बेतिया के जिला खेल भवन में अस्मिता योगासन सिटी लीग 2025-26 कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन हुआ। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार की मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी, स्थानीय विधायक तथा पश्चिमी चंपारण सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने संयुक्त रूप से किया।