नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार, 25 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज कुमार (पिता: अमर शाह) और गोविंदा कुमार (पिता: कृष्ण मोहन प्रसाद) के रूप में हुई है। दोनों बैरिया थाना क्षेत्र के फातूछपर वार्ड संख्या 3 के निवासी हैं।