रफीगंज: रफीगंज थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, SDPO2 ने दिए आवश्यक निर्देश
रफीगंज थाना परिसर में शुक्रवार की अपराह्न 4 बजे आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने की। बैठक में सदर एसडीपीओ टू आदित्य कुमार शामिल हुए।थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि मोहर्रम के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।