अररिया: सशस्त्र सीमा बल अररिया ने भारत-नेपाल सीमा पर 75 लीटर नेपाली शराब किया बरामद
Araria, Araria | Oct 1, 2026 52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, अररिया के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा चौकी सिकटी के बलकार्मिकों एवं आबकारी विभाग, अररिया की संयुक्त टीम द्वारा विशेष गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए 75 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।