घोसुण्डा गांव में गत शाम से 45 वर्षीय व्यक्ति लापता है। परिजनों को गांव के एक कुएं के पास उसका मोबाइल व बाइक मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 50 फीट गहरे कुएं में रेस्क्यू शुरू किया जो तीन घंटे से जारी है। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति खेत पर जाने की बात कह कर निकाला था।