प्रतापगढ़: जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने गुरुवार को उपखंड कार्यालय प्रतापगढ़ का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों का समयब