कुलपहाड़: क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने बैलगाड़ी चलाकर सादगी और ग्रामीण संस्कृति का दिया संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड का बैलगाड़ी चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीओ पूरी सहजता के साथ बैलगाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल से जुड़े इस दृश्य ने लोगों को अपनी परंपराओं और संस्कृति की याद दिलाई है। आधुनिकता की दौड़ में जहां पारंपरिक साधन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे।