सिमडेगा: जनता दरबार में उमड़ी समस्याओं की बाढ़, उपायुक्त ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश
गुरुवार को 1 बजे सिमडेगा में उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, सीमांकन, आवास, बिजली-पानी सहित कई मामले सामने आए। जलडेगा की दिव्यांग महिला ने आश्रय और भतीजी की पढ़ाई के लिए गुहार लगाई। उपायुक्त ने सभी मामलों के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।