कैसरगंज: फखरपुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने पति को लाठी मारकर किया घायल, हालत गंभीर
फखरपुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोस के रहने वाले राममिलन ने पति को डंडा मारकर घायल कर दिया। पीड़ित पति राजू ने बताया कि पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर घर में विवाद हो रहा था। उसी बीच बचाव करने आए राममिलन ने डंडा मारकर घायल कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।