कैसरगंज: बसंतापुरवा ग्राम गजाधरपुर निवासी पीड़ित जमीन विवाद मामले की शिकायत लेकर पहुंचा जिला अधिकारी कार्यालय
फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंतापुरवा ग्राम गजाधरपुर निवासी पीड़ित राम छबीले ने दबंग पर जमीन पर कब्जा कर रास्ता निकालने से मना करने का लगाया आरोप। जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित तहसील कैसरगंज गया था। कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और दबंग पर कार्रवाई करने की मांग की है।