कैसरगंज: पारामांझा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत थाना जरवल रोड इलाके के पारामांझा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि महिला लज्जावती की मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।