कैसरगंज: कैसरगंज अग्निशमन केंद्र के प्रशासनिक व आवासीय भवन का सीएम योगी ने वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण
तहसील कैसरगंज क्षेत्र में बनाए गए अग्निशमन केंद्र के प्रशासनिक एवं आवासीय भवन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। तहसील कैसरगंज क्षेत्र में लगातार अग्निशमन केंद्र के प्रशासनिक आवासीय भवन के निर्माण की मांग हो रही थी जिसके चलते आज गुरुवार को सीएम योगी द्वारा भावनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया गया है