कांके: रांची के कांके स्थित काटमकुली पंचायत में बीजेपी ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2024 रांची के कांके स्थित काटमकुली पंचायत में रविवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मिस्ड कोल कर सैकड़ों लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर बीजेपी के कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। बता दें कि प्रदेश बीजेपी द्वारा पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।