अशोक नगर: खाद संकट पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में प्रवेश के दौरान पुलिस से तीखी बहस, नेता ने पकड़े पैर
अशोकनगर जिले में खाद की कमी को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की शनिवार को पुलिस से तीखी बहस हो गई। यह घटना कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर शनिवार शाम 6 बजे हुई जहां नेता कलेक्टर से मिलने अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। कांग्रेस का यह दो दिवसीय धरना प्रदर्शन खाद की अनुपलब्धता के विरोध में किया जा रहा है।