नवाबगंज: आईमावाजिदपुर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को बांस का सहारा, हादसे का खतरा बरकरार, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित
मसौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम आईमावाजिदपुर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन को एक उपभोक्ता द्वारा बांस का सहारा दिए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि बांस के तार से रगड़ खाने के कारण स्पार्किंग हो रही है और बरसात के मौसम में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इस कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बार-बार बाधित हो रही है।