अटरू: रिछन्दा के चमनपुरा में 40 परिवारों की आवासित भूमि खेल मैदान के लिए आवंटित, ग्रामीणों ने किया विरोध
Atru, Baran | Jun 19, 2026 क्षैत्र की ग्राम पंचायत रीछन्दा के राजस्व ग्राम रीछन्दा स्थित चमनपुरा मोहल्ले में पिछले लगभग 40 वर्षों से निवास कर रहे 40 से अधिक परिवारों पर बेदखली का संकट मंडराने लगा है। अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह गुर्जर एवं सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।