बक्सर: बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से बस 5 सेमी दूर, 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है
Buxar, Buxar | Aug 28, 2025 बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और खतरे का संकेत दे रहा है। गुरुवार सुबह विभाग के जेई अंबिका सिंह ने बताया कि 9 बजे तक नदी का जलस्तर 60.27 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से केवल 5 सेंटीमीटर नीचे है। बता दे की बक्सर में गंगा नदी का खतरे का निशान 60.32 मीटर है। गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।