कटकमदाग: गोंदा डैम में डूबने से 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग से एक दुखद खबर सामने आई है। कटकमदाग थाना क्षेत्र के गोंदा डैम में डूबने से 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ युवक गोंदा डैम में नहा रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके .मौजूद अन्य युवक घबराकर वहां से भाग निकले ।