अशोक नगर: अशोकनगर में मंदिरों की जमीन नीलामी के विरोध में पुजारी संगठन का प्रदर्शन, 62 वर्ष सेवा सीमा पर भी उठे सवाल
अशोकनगर में जिला पुजारी संगठन ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्य शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शासकीय माफी मंदिरों से जुड़ी 10 एकड़ से अधिक भूमि की प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया का कड़ा विरोध जताया। पुजारियों का कहना है कि इस आदेश से हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी।