घाटोल: सेनावासा में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुँचाई गई
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुँचाने को लेकर ग्रामीण रथ बुधवार को विधानसभा क्षेत्र घाटोल की ग्राम पंचायत सेनावासा में पहुँचा। दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। घाटोल के पूर्व विधायक हरेन्द्र निनामा द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन को दिलाने का आव्हान किया।