अररिया: सोनापुर गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना, दो महिलाएं जख्मी होकर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 4, 2025 अररिया के बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिला जख्मी हो गई है. जिन्हें परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज जारी है.