अररिया: महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर चिपकाए इश्तहार
Araria, Araria | May 4, 2025 अररिया महिला थाना पुलिस ने थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक आरोपी के घर देवरिया बारीघाट वार्ड नंबर 1 में इश्तहार चिपकाए है. जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट मामले में अभियुक्त कई महीनो से फरार चल रहा है जिसको लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.