अररिया: सोनापुर में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 4, 2025 बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर वार्ड संख्या 11 में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों महिला का इलाज किया जा रहा है.