करछना: मसिका गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मासिका गांव के पास शनिवार को दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से करछना क्षेत्र के तिलखवार गांव का मजरा तगहा का पूरा गांव निवासी रोहित पटेल पुत्र घनश्याम की मौत हो गई। सूचना होने पर औद्योगिक पुलिस मौके पर पहुंची। उपस्थित लोगों से मृतक की पहचान करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।